नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- मुंबई पुलिस को धमकी भरा फोन कॉल आया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि फोन करने वाला खुद को कसाब का भाई बता रहा था, जिसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि वह मानसिक रूप से परेशान लग रहा और पुलिस से नाराज भी था। 'इंडियन एक्सप्रेस' के अनुसार, एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात करीब 1 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक मोबाइल नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने मुंबई पुलिस को गाली देना शुरू कर दिया और कहा कि वह पुलिस मुख्यालय को उड़ा देगा। उसने खुद को आतंकी कसाब का भाई बताया। आतंकी कसाब मुंबई में 26/11 हमले का दोषी है, जिसे बाद में फांसी दे दी गई थी। युवक ने मुंबई पुलिस को फोन करते हुए कहा, "कसाब का भाई बोल रहा हूं।" इसके बाद युवक ने फोन को कट कर दिया। यह सुन...