अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- अल्मोड़ा। शक्ति सदन में मंगलवार को उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की जिलास्तरीय बैठक हुई। बैठक में कई बार मांग के बाद भी समस्याओं का निदान नहीं होने पर आक्रोश जताया। सरकार व शासन पर डिप्लोमा इंजीनियर्स की मांगों को अनसुना करने का आरोप लगाया। मंगलवार को हुई बैठक में जिले भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स पहुंचे। नारेबाजी कर विरोध जताया। कहा कि मांगों के लिए कई बार शासन को अवगत कराने के बाद भी समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। सरकार की ओर से डिप्लोमा इंजीनियर्स की समस्याओं का निदान नहीं किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...