नई दिल्ली, मई 8 -- ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तानी सेना बौखला गई है। पाक आर्मी की तरफ से 7-8 मई की दरमियानी रात को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के भारी गोलीबारी की गई। हल्के हथियारों और आर्टिलरी से पाकिस्तानी सेना ने कुपवाडा, बारामुल्ला, उरी और अखनूर सेक्टर में स्थित भारतीय चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया। भारतीय सेना की तरफ से भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का माकूल जवाब दिया गया। पाकिस्तानी सेना पहलगाम आतंकी हमले के बाद से ही लगातार सीजफायर उल्लंघन कर रही है लेकिन कल भारतीय एयरफोर्स द्वारा आतंकी ठिकानों को तबाह करने के बाद पाकिस्तानी सेना बौखलाई हुई है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से आधी रात के बाद करनाह इलाके में रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाते गोले और मोर्टार दागे गए। अपडेट की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.