भदोही, दिसम्बर 23 -- भदोही, संवाददाता। औराई क्षेत्र में रविवार रात 'ऑपरेशन लंगड़ा' के तहत मुठभेड़ में घायल 25 हजार का इनामी सोमवार शाम पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। देर रात तलाशी के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला। सवाल उठ रहा है कि जख्मी अपराधी आखिर कैसे भाग गया? एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि उगापुर नहर के पास 25 हजार का इनामी बदमाश शिवम भारतीय अपने साथी मोनू तिवारी (दोनों प्रयागराज के निवासी) संग रविवार रात कहीं जा रहा था। इस दौरान औराई पुलिस और एसओजी टीम ने उसे रुकने का इशारा किया। दोनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में शिवम भारतीय के बाएं पैर में गोली लगी। वह घायल होकर गिर पड़ा। उधर, उसका साथी फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर औराई सीएचसी में भर्ती कराया। सोमवार देर शाम साढ़े छह बजे उसे पेशी के लिए सिविल जज (सीनियर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.