फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मेजर एसडी सिंह विश्वविद्यालय के सभागार में साइबर सेल एवं विश्वविद्यालय प्रबंधन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी अभय वर्मा ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी के तरीकों एवं उनसे बचाव व उनकी पहचान बताते हुए उनसे सचेत रहने की बात कही। आज के डिजिटल युग में थोड़ी सी लापरवाही भारी नुकसान का कारण बन सकती है। ऐसे में हर ऑनलाइन लेनदेन में सतर्कता बेहद जरूरी है। साइबर क्राइम के उप निरीक्षक सुबोध यादव ने कहा कि सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर साझा की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को सीमित रखें। कुलसचिव रणजीत सिंह , निवर्तमान कुलपति डॉ रंगनाथ मिश्र, कार्यवाहक कुलपति डॉ अनिल चौहान, डीन डॉ राजपाल सिंह, प...