सीतामढ़ी, जनवरी 20 -- शिवहर,। नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक राहुल कुमार ने सोमवार को शिवहर पावर ग्रिड एवं विद्युत उपकेंद्र, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल कार्यालय तथा फ्यूज कॉल सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फ्यूज कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज करने वाले उपभोक्ताओं से बात कर आवश्यक जानकारी भी ली। विद्युत उपकेंद्र एवं ग्रीड का निरीक्षण के क्रम में प्रबंध निदेशक ने मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही शिकायत निवारण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को कहा। उन्होंने फ्यूज कॉल सेंटर पर फ्यूज कॉल से संबंधित शिकायतों का निष्पादन कम से कम समय में करने का निर्देश देते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई होने से उपभोक्ताओं को अधिक परेशानी नहीं होगी। उन्होंने पावर सब स्टेशन का प्रीवे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.