हल्द्वानी, जनवरी 6 -- लालकुआं। वनाधिकार अधिनियम के अंतर्गत बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम के सामुदायिक दावे को निरस्त करने के प्रयासों के विरुद्ध आपत्तियां दर्ज कराते हुए पूर्व जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की आख्या के आधार पर राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी किए जाने की मांग को लेकर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मंगलवार को स्थानीय तहसील में राजस्व निरीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की मांग वर्षों से लंबित है, जिस कारण लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इस दौरान एक ओर बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की मुख्यमंत्री घोषणा का निरस्त होना तथा दूसरी ओर वनाधिकार कानून अंतर्गत राजस्व ग्राम के पूर्व स्वीकृत सामुदायिक दावे को आपत्ति लगाकर पुनः परीक्षण हेतु अधीनस्थ समि...