रायपुर, फरवरी 2 -- 'एपस्टीन फाइल्स' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इजरायल यात्रा का जिक्र सामने आने के बाद राजनीतिक गहमागहमी तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने निशाना साधते हुए कहा- "अभी 'एपस्टीन फाइल' आई है। अमेरिकी न्याय विभाग ने एपस्टीन फाइल खोला है, जिसमें प्रधानमंत्री तक का नाम आया है, लेकिन सब मौन हैं।" हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस दावे को शिरे से खारिज किया है। अब आगे पढ़िए भूपेश बघेल ने इस मामले को केरल फाइल्स और कश्मीर फाइल्स के साथ कैसे जोड़ा है।भूपेश बघेल ने साधा निशाना, क्या कहा? मीडिया से बातचीत के दौरान भूपेश बघेल ने कहा- "कुछ दिनों पहले "कश्मीर फाइल्स" आई थी जिसने लोगों को बांटने का काम किया। फिर आई "केरल फाइल्स", उसमें भी बांटने का काम किया गया। अभी "एपस्टीन फाइल" आई है। ...