सीतामढ़ी, मार्च 9 -- सीतामढ़ी, सीतामढ़ी प्रतिनिधि। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले पुनौराधाम में महिला वित्तीय सशक्तीकरण एवं अंगदान पंजीकरण कार्यक्रम चलाया गया। कार्यक्रम में आए दर्जनों महिलाओं को राज्य व केन्द्र सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याण कारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही बेराजगार महिलाओं को स्वरोजगार के लिए योजनाओं की जानकारी दी गयी। कई महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने को लेकर फार्म भी भराया गया। वहीं एक महिला का अंग जरुरतमंद महिला को कार्य में आने के लिए अंगदान पंजीकरण चलाया गया। जिसमें कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपना पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में उपस्थित जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने कार्यक्रम आए महिलाओं को सम्मानित किया। अध्यक्षता मोर्चा के जिलाध्यक्ष भारती देवी ने की। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.