काशीपुर, फरवरी 6 -- काशीपुर संवाददाता। नगर निगम महापौर के रूप में एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को नगर निगम सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर दीपक बाली ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन और सहयोग से काशीपुर नगर निगम ने बीते एक वर्ष में विकास की नई इबारत लिखी है। महापौर ने बताया कि 7 फरवरी 2025 से 7 फरवरी 2026 के बीच नगर निगम ने सेवा, विकास और विश्वास के मंत्र के साथ कार्य करते हुए 792 सड़कों का निर्माण कराया और 121 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए गए। साथ ही कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आईजीएल और नैनी पेपर मिल सहित औद्योगिक इकाइयों के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1139 पात्र परिवारों को आवास का लाभ दिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.