गाज़ियाबाद, मई 3 -- लोनी, संवाददाता। एक राष्ट्र-एक चुनाव पर शनिवार को लोनी स्थित बैंक्वेट हॉल में विधानसभा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अनूपशहर विधायक संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। विधायक संजय शर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव देश को नई दिशा देगी। यह महज राजनीतिक सुधार ही नहीं अपितु राष्ट्र के निर्माण की ओर एक कदम है। सरकार बार-बार के चुनावों से बचकर देश के संसाधनों को मजबूत कर सकेगी। विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव से देश की संसदीय प्रणाली मजबूत होगी और विकास कार्यों में गति आएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि विषय जनहित से जुड़ा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विषय के समर्थन में राष्ट्रपति को अधिक से अधिक पत्र लिखने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतन सिंह भाटी व राजाराम जाटव और संचालन राजेंद्र वाल्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.