नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- नई दिल्ली। 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' (एक राष्ट्र, एक चुनाव) पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को संसद भवन में आयोजित हुई। बैठक में 23वें विधि आयोग के अध्यक्ष दिनेश महेश्वरी ने समिति के सदस्यों के साथ विस्तृत चर्चा की। जेपीसी के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने बताया कि विधि आयोग का शोध और कानूनी अनुभव समिति के लिए बेहद उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि आयोग की रिपोर्ट और सुझावों से 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' के विभिन्न कानूनी पहलुओं को समझने में आसानी होगी। उन्होंने जानकारी दी कि बैठक के बाद सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता साई दीपक भी अपने कानूनी दृष्टिकोण साझा करेंगे। बैठक में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और मुकुल वासनिक भी शामिल हुए। समिति शीत कालीन सत्र के आखिरी सप्ताह के पहले दिन अपनी रिपोर्ट जमा कर स...