जौनपुर, फरवरी 20 -- चंदवक, हिन्दुस्तान संवाद। खराब इंजीनियरिंग, तेज रफ्तार कहें या फिर लोगों की लापरवाही का नतीजा। चंदवक इलाके का वाराणसी-आजामगढ़ मार्ग इन दिनों 12 किमी के दायरे में एक्सीडेंटल जोन बन गया है। बीते करीब ढाई महीने के भीतर छह से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं। यानी औसतन हर महीने दो-तीन लोगों की जान जा रही है। फरवरी के महीने में तो चार लोगों की मौत हो चुकी है। इलाके के लोग इस इलाके को ठीक करने के लिए ठोस प्रयास की मांग करते हैं। क्षेत्रों के लोगों की मानें तो वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर पडसौरी से लेकर कनौरा तक की दूरी करीब 12 किमी है। ग्रामीणों के मुताबिक इस मार्ग के निर्माण में कई स्तर से लापरवाही हुई है। स्थिति यह है कि मार्ग से करीब 3500 से चार हजार वाहन प्रतिदिन गुजरते हैं, लेकिन सड़क निर्माण अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.