देहरादून। हिन्दुस्तान, जून 6 -- उत्तराखंड के पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत ने एक बार फिर पूर्व सीएम हरीश रावत पर बेहद तीखा हमला बोला है। हरक ने दो टूक कहा कि यदि हरीश रावत 2022 में विधानसभा चुनाव न लड़ते तो राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती। मीडिया से बातचीत में पूर्व मंत्री ने कहा कि हरीश रावत ने 2022 में सिर्फ लालकुंआ में अपने लिए और हरिद्वार ग्रामीण में अपनी बेटी के लिए ही प्रचार किया। इसके अलावा उन्होंने पूरे राज्य में किसी भी सीट पर चुनाव प्रचार नहीं किया। उनके लालकुंआ से चुनाव लड़ने से कांग्रेस लालकुंआ, रामनगर और सल्ट सीट सीधे तौर पर हार गई। यदि वे चुनाव न लड़ते तो कांग्रेस इन तीनों सीटों के अलावा अन्य सीटों पर भी बड़े बहुमत से जीतती। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण के दौरान मैंने हरीश रावत से साफ कहा था कि मेरा तेरा न कीजिए, जो जीतने वाला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.