वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। अस्सी स्थित एक होटल में गुरुवार को कला प्रकाश की ओर से 'ईस्ट मीट्स वेस्ट' सांगीतिक कार्यक्रम में ध्रुपद के राग गूंजे। काशी के ध्रुपद गायक डॉ. आशीष कुमार जायसवाल ने डेनमार्क के सैक्सोफोन वादक लार्स मॉलर के साथ जुगलबंदी करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के पूर्व अभिजित अग्रवाल और जितेन्द्र नागर ने कलाकारों का स्वागत किया। राग यमन के साथ कलाकारों ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया। धन्यवाद अशोक कपूर और संचालन डॉ. अनुराधा रतूड़ी ने किया। इस दौरान अरविन्द अग्रवाल, पं. रबिन्द्र नारायण गोस्वामी, मुदिता अग्रवाल कपूर, वीणा अग्रवाल सहित गणमान्य श्रोता, संगीत विद्यार्थी और विदेशी श्रोता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...