मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे ईम्पलाइज यूनियन ने शुक्रवार को विजय दिवस मनाया। गत वर्ष 12 दिसंबर को रेलवे ने यूनियन के रूप जीत दर्ज करने के बाद मान्यता दी थी। मौके पर सोनपुर मंडल में मुजफ्फरपुर, सोनपुर, बरौनी, नवगछिया आदि स्थानों पर सभा करके यूनियन के पदाधिकारियों ने केक काटकर विजय दिवस मनाया। यूनियन के प्रयास से किए गए कार्य व उपलब्धियों और आने वाले दिनों में अपनी रणनीतियों पर चर्चा की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...