संवाददाता, जनवरी 13 -- यूपी के देवरिया में सरकारी जमीन पर बनी एक मजार पर बुलडोजर ऐक्शन के बाद एक युवक का धमकी भरा वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में युवक भाजपा (BJP) विधायक शलभ मणि त्रिपाठी को धमकी दे रहा है। वीडियो में युवक ने विधायक की फोटो पर लाल रंग से कट का निशान बना रखा है। इस फोटो के साथ उसने लिखा है-'अभी भी समय है, सुधर जाओ नहीं तो मुस्लिम अपने पे आया तो सुधार देगा।' हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट इस वीडियो में एक युवक चलता हुआ दिखाई दे रहा है। उसने अपने सामने देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी की एक फोटो लगा रखी है जिस पर कट का निशान लगा है। इस फोटो के अलावा बैक ग्राउंड में आवाज आती है-'इसकी बात इतनी चुभती है कि सामने आ जाए तो सिर कलम कर दूं। ...