वाराणसी, नवम्बर 26 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कई माह का भुगतान, राज्य प्रदत्त अनुतोष और प्रोत्साहन राशियों समेत अन्य मांगों के समर्थन में आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना दिया और ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन की प्रदेश उपाध्यक्ष संगीता गिरी ने कहा कि वर्षों से विभिन्न स्वास्थ्य अभियानों में अग्रणी आशा और संगिनी कार्यकर्ताओं को सरकार मुफ्त का कर्मचारी समझती है। रात-दिन सेवाएं देने के बावजूद प्रोत्साहन राशियां समय पर नहीं मिलतीं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के कई माह का भुगतान, राज्य प्रदत्त अनुतोष राशि, प्रोत्साहन राशियां और राष्ट्रीय अभियानों के प्रतिफल अभी भी बकाया हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आरोग्य भारत योजना में गोल्डन आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी बनाने में वर्षों से किए गए योगदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.