रुद्रपुर, नवम्बर 17 -- सितारगंज, संवाददाता। एक्वा पार्क के लिए आवंटित भूमि में रह रहे परिवारों को उजाड़ने से पहले अन्यत्र शिफ्ट करने व पट्टा आवंटित करने की मांग को लेकर प्रभावित परिवारों का प्रह्लाद पल्सिया में दिन-रात धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। यहां विभिन्न संगठन भी दिन-रात समर्थन में धरने पर बैठे हैं। सोमवार को हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सरकार सिडकुल में उद्योग लगाए। वर्षों से रह रहे परिवारों को पट्टे आवंटन के बजाय उजाड़ा जा रहा है। पुलिस प्रशासन के साथ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की सम्भावना को देखते हुए विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता दिन-रात प्रह्लाद पल्सिया में धरनास्थल पर डटे हुए हैं। यहां कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम आचार्य, पूर्व पालिकाध्यक्ष हरीश दुबे, एडवोकेट दयानंद सिंह, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार, अख्तियार पट...