रांची, जनवरी 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड ने डिजिटल स्वास्थ्य के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत विकसित 'आयुष्मान आरोग्य लोकेटर' को प्रतिष्ठित 'स्कॉच अवॉर्ड 2025' से नवाजा गया है। नई दिल्ली में आयोजित समारोह में स्कॉच समूह के सीईओ समीर कोचर ने झारखंड एबीडीएम के मिशन डायरेक्टर सह अपर सचिव विद्यानंद शर्मा पंकज को यह सम्मान प्रदान किया। टीम में ज्वाइंट डायरेक्टर राजन कुमार, मोनिका राणा, ईवा आनंद खाखा और अपूर्वा भारद्वाज शामिल थीं। क्या है स्कॉच अवॉर्ड यह भारत का एक प्रतिष्ठित स्वतंत्र नागरिक सम्मान है, जो 2003 से शासन, तकनीक और सामाजिक समावेश के क्षेत्र में असाधारण नवाचारों के लिए दिया जाता है। इलाज के लिए अब भटकना नहीं होगा 'आयुष्मान आरोग्य लोकेटर' एक नागरिक-केंद्रित डिजिटल...