नैनीताल, फरवरी 8 -- भवाली। वाल्मीकि समाज ने दुष्कर्म की घटना की निंदा करते हुए दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार को कोतवाल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोपी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस प्रकार का अपराध करने का साहस न कर सके। साथ ही समाज के लोगों ने यह भी आग्रह किया कि अपराधियों की आड़ में क्षेत्र के अन्य निर्दोष लोगों को परेशान न किया जाए। इस मौके पर पंकज अद्वैती, बलवीर, राजाराम, हरपाल, राजेश, राजन, सोनू, आयुष, सुभाष, धीरेंद्र कुमार आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...