रायगढ़, दिसम्बर 23 -- छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की 20 साल की छात्रा ने हॉस्टल के कमरे में कथित तौर पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपने माता-पिता की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरने के लिए माफी मांगी है। पुलिस ने छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि रायगढ़ जिले की ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी में बीटेक सेंकेंड ईयर की पढ़ाई कर रही 20 वर्षीय प्रिंसी कुमारी ने हॉस्टल के कमरे में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि इस घटना की जानकारी शनिवार की रात को तब मिली जब छात्रा के परिजनों को लगातार मोबाइल फोन पर कॉल करने के बावजूद कोई जबाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल वार्ड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.