मधुबनी, मई 8 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। रेडक्रॉस कार्यालय में गुरुवार को विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गया। मौके पर डीएम सह रेडक्रॉस के अध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, रेडक्रॉस के सचिव डॉ. गिरीश पांडेय, उदय जायसवाल, प्रो. नरेंद्र नारायण सिंह निराला, डॉ. लंबोदर ,डॉ. विनय विश्वबंधु सहित कई गणमान्य लोगों ने रेडक्रॉस के संस्थापक हेनरी डूआंट में मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने इस मौके कहा कि आपदा के समय मधुबनी रेडक्रॉस का कार्य सराहनीय रहा है। जिला में बाढ़, भूकंप के दौरान रेडक्रॉस मधुबनी आगे बढ़कर पीड़ित लोगों की मदद करने पहुंच जाता है। डीएम ने कहा कि अब रेडक्रॉस मधुबनी को एक नई जिम्मेदारी दी जा रही है कि वे जल संरक्षण के कार्य मे आगे बढ़कर आये। रेडक्रॉस संस्था द्वारा शहर में बन रहे बड़े बड़े मकान में वर्षा जल सं...