अल्मोड़ा, मई 12 -- उत्तराखंड प्रवासी परिषद के उपाध्यक्ष पीसी नैनवाल का सोमवार को रानीखेत पहुंचे। यहां उन्होंने कहा है कि सरकार ने पाकिस्तान के आतंक का मुंहतोड़ जवाब दिया है। देश की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इससे पूर्व नैलवाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। लोनिवि गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उन्होंने सरकार की योजनाओं पर चर्चा की। योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए ही उन्हें यह मंत्रालय सौंपा गया है। वह प्रत्येक जिले में घूमकर प्रवासियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखेंगे। कार्यकर्ताओं को उन्होंने जनता के साथ संपर्क बढ़ाने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। यहां मंडल अध्यक्ष ललित मेहरा, कुमाऊं संयो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.