फरीदाबाद, नवम्बर 12 -- ग्राउंड रिपोर्ट: फरीदाबाद। केशव भारद्वाज धौज स्थित अलफला यूनिवर्सिटी के छात्र और शिक्षक मर्माहत हैं। छात्र और यहां पढ़ा रहे प्रोफेसर इस बात से ज्यादा दुखी हैं कि मीडिया में विश्वविद्यालय गलत वजहों से चर्चा में आ गया है। मीडिया में विश्वविद्यालय का नाम आतंक से जोड़ा जा रहा है। बुधवार को विश्वविद्यालय परिसर में छात्रों के बीच दिल्ली धमाका और यहां के डॉक्टरों की गिरफ्तारी का मामला चर्चा का विषय बना हुआ था। दोपहर को यहां पढ़ाने वाले डॉक्टरों का समूह चर्चा कर रहा था कि यहां पर कुछ प्रोफसरों की वजह से विश्वविद्यालय का नाम चर्चा में आ गया है। अब उन्हें यह भी बताने में संकोच हो रहा है कि वे अलफला यूनिवर्सिटी से जुड़े हुए हैं। यहां कुछ प्रोफेसर अपने कुछ साथियों के बारे में चर्चा करते नजर आए कि वो जल्द ही यहां से नौकरी छोड़ने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.