रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- नानकमत्ता। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नानकमत्ता व झनकट में सभा आयोजित कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में देश की जनता एकजुट है। आतंकवादियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, ओम नारायण राणा, विकास गुलाटी, सुरंजन राय, इन्द्रपाल मान, प्रमोद अग्रवाल, सुभाष राणा, बलदेव सिंह, रामअवतार गुप्ता, रामानंद, पंकज कुमार मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.