प्रयागराज, मई 2 -- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर की बैठक शुक्रवार को सिविल लाइंस में हुई। मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी पटेल ने कहा कि सामान्य जनगणना के साथ जाति जनगणना कराने का बड़ा फैसला है। इसके पहले 1931 में पहले जाति जनगणना हुई थी। आजाद भारत में यह पहली जाति जनगणना होगी। मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि जाति जनगणना को लेकर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्र और जिला और मंडल स्तर पर जनजागरण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन करेगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा अशोक शर्मा, जिलाध्यक्ष आनंद जायसवाल, जिलाध्यक्ष यमुनापार सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष गंगापार से विजय पटेल, धर्मेंद्र सिंह पटेल, मनोज कुमार कुशवाहा, राजेश केसरवानी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...