कौशाम्बी, अगस्त 12 -- विकास भवन स्थित सरस हाल में मंगलवार को तिरंगा महोत्सव का आयोजन हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर और भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर शुभांरभ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जिलेभर में दो से 15 अगस्त तक आजादी का महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करते हुए जिलेवासियों में राष्ट्रभावना जागृत करने का कार्य किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपनी नई पीढ़ी को देशी की आजादी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में बताना चाहिए। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान अंतर्गत हम सब लोगों का एक ही उद्देश्य है कि देश के सभी नागरिकों में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करना है। हम सब लोग मिलकर जिले के हर घर पर झंडा फहराने के लिए लोगों को जागरूक कर रहे है। भव्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.