मुजफ्फरपुर, जनवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नाथानी कैंपस पक्की सराय में 11 जनवरी को 'आओ श्याम आओ' का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर जोरशोर से तैयारी की जा रही है। आयोजन कमेटी के सदस्य गोपी नाथानी ने बताया कि बाबा श्याम का भव्य दरबार सजेगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है। कोलकता के कारीगर बाबा श्याम का भव्य शृंगार करेंगे। कार्यक्रम की तैयारी में चीकू नाथानी समेत सभी सदस्यगण लगे हुए हैं। कार्यक्रम में बाबा को भजन से रिझाने को देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक आ रहे हैं। मौके पर भजन-कीर्तन और बाबा की ज्योति जगाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...