नई दिल्ली, जनवरी 11 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने आज राजधानी के सभी जिलों, मेट्रो, आईजीआईए इकाइयां और रेलवे थानों में 'आंखें और कान' योजना के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें बाजार कल्याण संघ (एमडब्ल्यूए), निवासी कल्याण संघ (आरडब्ल्यूए), होटल मालिक, सेकंड हैंड कार डीलर, फल और सब्जी विक्रेता, सुरक्षा गार्ड, कुली और अन्य सामुदायिक प्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को योजना की जानकारी देना और सुरक्षा बनाए रखने में जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था। इस पहल के तहत नागरिकों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों के बारे में पुलिस को जानकारी साझा करने का आग्रह किया गया। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिल्ली पुलिस के यूट्यूब चैनल पर किया गया, साथ ही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.