धनबाद, अप्रैल 28 -- धनबाद, विशेष संवाददाता राजकमल विद्यामंदिर में महिला समन्वय झारखंड प्रांत की ओर से रविवार को अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जयंती महोत्सव मनाया गया। मौके पर नंदा सिंह ने कहा कि वर्तमान परिवेश में अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। विकट परिस्थिति में उन्होंने कार्य किया और देश की दशा और दिशा बदल दी। मुख्य वक्ता रंजना सिंह ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर न्यायप्रिय एवं धर्म परायण महिला थीं। उन्होंने भारत में हजारों मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। मौके पर जिप अध्यक्ष शारदा सिंह ने अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पर प्रकाश डालने के साथ वन नेशन वन इलेक्शन के प्रति महिलाओं को जागरूक करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमा सिन्हा ने किया। बोली मोबाइल फोन से बच्चों को दूर रखें तथा स्वयं भी सीमित उपयोग...