कौशाम्बी, नवम्बर 29 -- मंझनपुर, संवाददाता। बिटिया को कालिंदी की धारा में फेंकने वाली सरायअकिल इलाके की महिला अब पछता रही है। जेल की सलाखें उसकी अश्रुधारा से भीग रही हैं। वह कारागार में साथ रह रहे छह महीने के बेटे की सेहत को लेकर फिक्रमंद है। उसके लिए गर्म कपड़ों की मांग की है। जेल प्रशासन की ओर से मासूम को ठंडी के मद्देनजर पूरी किट उपलब्ध करा दी गई है। सरायअकिल थाना क्षेत्र के छीता हर्रायपुर गांव की मीना देवी ने 21 नवंबर को स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया था। इसमें बताया था कि सुबह वह छह माह के बेटे अयांश को लेकर उसका इलाज (झाड़-फूंक) कराने करारी के कंजापर गांव गई थी। लौटकर आई तो पता चला कि 12 साल की बेटी अनामिका संदिग्ध दशा में घर से लापता है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा कायम किया। एसपी राजेश कुमार ने बालिका की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.