अल्मोड़ा, मार्च 20 -- अल्मोड़ा, कार्यालय संवाददाता। नगर के प्रवेश द्वार करबाल व स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पास शराब की दुकान हटाने की मांग तेज हो गई है। गुरुवार को पार्षदों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा और शराब की दुकान हटाने की मांग की। पार्षदों का कहना है कि जिस स्थान पर शराब की दुकान खोली गई है वह नगर का प्रवेश द्वार है। जबकि आध्यात्म के प्रतीक स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा भी यहीं पर स्थापित है। यहां शराब की दुकान खोलने से सांस्कृतिक नगरी की पहचान धूमिल हो रही है। साथ ही आसपास में रहने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शाम के समय महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। आए दिन लोग शराब के नशे में अभ्रदता और गाली गलौज करते हैं। उन्होंने डीएम से स्थानीय लोगों की भावना को ध्यान में रखते हुए यहां से शराब की दुकान ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.