मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के महुवरिया स्थित जीआईसी ग्राउंड पर 'अलविदा तनाव' के दूसरे दिन का माहौल पूरी तरह से ऊर्जा, उमंग, उत्साह और सकारात्मकता से भरा रहा। विषय था- 'खुशियों का उत्सव' और वाकई यह सत्र किसी उत्सव से कम नहीं था। खुशी कोई मंजिल नहीं, बल्कि हर कदम पर मिलने वाला साथी है। इसी भावना के साथ पूरा जनसमूह झूम उठा और तनाव को विदा कर उत्साह को गले लगाया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता इंदौर से आईं तनाव मुक्ति विशेषज्ञ ब्रह्माकुमारी पूनम दीदी, पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव, बलदेव पीजी कॉलेज वाराणसी के प्राचार्य डॉ. रविंद्र द्विवेदी, आर्यावर्त बैंक के डीआरएम योगेश खंडेलवाल और सेवा केंद्र प्रभारी बिंदु दीदी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। वहीं स्कूली बच्चियों के मोहक नृत्य ने पूरे माहौल को संगीतमय और आनंदमय बना दिया। पद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.