नई दिल्ली, फरवरी 7 -- एक्ट्रेस सुधा चंद्रन टीवी से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक काम कर चुकी हैं। उन्होंने अपनी एक्टिंग के दाम पर फैंस के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। सुधा को एकता कपूर के टीवी शो 'कहीं किसी रोज' में रमोला सिकंद के निगेटिव किरदार से बड़ी पहचान मिली। दर्शकों ने इसे काफी पसंद किया। ऐसे में अब सुधा ने अपने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में पैरानॉर्मल एक्टिविटी को लेकर कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे।'बहुत बार, मैं बहुत जल्दी सेंस करती हूं' सुधा चंद्रन ने हाल ही में 'हिंदी रश' को अपना इंटरव्यू दिया है। इस दौरान बातचीत में सुधा से पैरानॉर्मल एक्टिविटी के बारे में सवाल किया गया, तो एक्ट्रेस ने जो बताया उसे सुनकर आपके लिए यकीन कर पाना मुश्किल होगा। सुधा से पूछा गया कि क्या आपके साथ कभी पैरानॉर्मल एक्टिविटी हुआ। इस पर एक्ट्रेस ने ...