वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। आर्य महिला पीजी कॉलेज में युवा महोत्सव 'अभ्युदय-2026' के दूसरे दिन 250 से ज्यादा छात्राओं ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परिसर में कला, संस्कृति और सृजनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा वातावरण रहा। दूसरे दिन के कार्यक्रमों का शुभारंभ करते हुए प्राचार्या प्रो. रचना दुबे ने छात्राओं को सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। कहा कि इनसे व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास बढ़ता है। महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी, रंगोली, फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, मिमिक्री, माइम, नाटक, प्रश्नोत्तरी, एकल नृत्य, कोरियोग्राफी तथा लोक नृत्य सहित कई प्रतियोगिताएं हुईं। महोत्सव की संयोजिका डॉ. अंशुल जायसवाल रहीं, जबकि कार्यक्रम समन्वयक के रूप में डॉ. सुनीता यादव, डॉ. श्वेता सिंह एवं डॉ. नीलम चौधरी रहीं। इस अवसर ...