अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- वीपीकेएएस में अपशिष्ट से संपदा विषय पर कार्यक्रम हुआ। इसमें बच्चों की ओर से बेकार व अपशिष्ट सामग्री से सुंदर कलाकृतियां तैयार कर प्रदर्शनी लगाई गई। वैज्ञानिकों ने कहा कि अपशिष्ट से भी मूल्यवर्धित उत्पाद तैयार किए जा सकते हैं। भाकृअनुप-विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दूसरे दिन हुए कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम व परिषद गीत से हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मी कान्त ने कहा कि अत्यधिक कचरा गंभीर समस्या का रूप ले रहा है। कचरे के उत्पादन को कम करने की जरूरत है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रकाश चन्द्र घासल ने अपशिष्ट से संपदा विषय पर दिए व्याख्यान में घरेलू, कृषि व जैविक अपशिष्ट के वैज्ञानिक प्रबंधन, कम्पोस्ट निर्माण, वर्मी-कम्पोस्ट, जैव-उर्वरक व अपशिष्ट से मूल्यवर्ध...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.