गिरडीह, मार्च 12 -- जमुआ। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत 48 घंटे के अल्टीमेटम के बाद घटना का उदभेदन नहीं करने के विरोध में भाकपा माले प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में मंगलवार को पार्टी कार्यालय जमुआ से सैकड़ों लोगों ने झंडा बैनर के साथ अपराधी पुलिस गठजोड़ के खिलाफ प्रतिवाद मार्च निकलकर जमुआ थाना गेट होते हुए जमुआ चौक पर पहुंचा जहां मार्च सभा में तब्दील हो गयी। सभा की अध्यक्षता भागीरथ पंडित ने की और संचालन का. राजा ने किया। सभा को संबोधित करते हुए माले नेता अशोक पासवान ने कहा कि जमुआ में लगातार चोरी, डकैती व हत्या की घटना हो रही है और पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है। जमुआ चौक से महज डेढ़ किलो मीटर की दूरी पर कारोबारी मनोज साव की दुकान व घर पर डकैती हो जाती है। लेकिन अभी तक घटना का उदभेदन नहीं हुआ है। इससे साफ दर्शाता है कि जमुआ पुलिस अपराधियों से मिली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.