नई दिल्ली, फरवरी 5 -- एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह कई फिल्मों फिल्मों और टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं। इन दिनों अर्चना, कपिल शर्मा के कॉमेडी शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में तो नजर आ रही हैं, साथ ही अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव हैं। अर्चना अपने व्लॉग में अपनी पूरी फैमिली यानी पति परमीत सेठी, और दोनों बेटों संग नजर आती हैं। वहीं, हाल ही में अर्चना ने कॉमेडियन समय रैना के साथ एक एड फिल्म शूट किया और साथ में सेट पर बेटे आर्यमन और आयुष्मान को भी ले गईं। लेकिन इसी दौरान समय ने अर्चना के बेटों को रोस्ट कर दिया। साथ ही उनके कपड़ों का मजाक उड़ाया, जिसे सुनकर आर्यमन और आयुष्मान का चेहरा उतर गया। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।समय रैना ने उड़ाया अर्चना के बेटों के कपड़ों का मजाक अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन सेठी ने ब...