मुजफ्फरपुर, नवम्बर 21 -- मोतीपुर। श्रीहरौना गांव में शुक्रवार को नवनिर्वाचित भाजपा विधायक डॉ. अरुण कुमार सिंह का नागरिक अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि पांच वर्षों में सभी अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पूरा किया जाएगा। क्षेत्र के विकास और युवाओं का पलायन रोकने के लिए बरुराज विधानसभा क्षेत्र को औद्योगिक हब बनाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। जरूरत पड़ी तो वे उद्योगपतियों से मिलकर निवेश करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन कुशवाहा, पूर्व सरपंच नागेंद्र सहनी, पूर्व मुखिया रामेश्वर प्रसाद सिंह, रामेश्वर पंडित, लालदेव,भगत, रामबाबू कुशवाहा, रामदेव प्रसाद, सुरेश कुशवाहा, भोला भगत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...