रांची, फरवरी 3 -- झारखंड हजारों छात्रों को अब भी स्कॉलरशिप का इंतजार है। स्कॉलरशिप ना आने की वजह से छात्रों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी काफी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक छात्र हाथों में नोटों की गड्डी लेकर एक वीडियो बनाया है। वीडियो जिसने भी सुना वो भावुक भी हुआ और उसके मन में गुस्सा भी आया।वीडियो में क्या है वायरल वीडियो में एक छात्र अपने हाथों में नोटों की गड्डा लेकर कॉलेज पहुंचा। कॉलेज में वो फीस जमा करने आया है। छात्र बताता है कि ये जो हा में पैसे दिख रहे हैं ना ये बहन की शादी के लिए रखे थे और अब इसे कॉलेज की फीस जमा करने जा रहा हूं, क्योंकि स्कॉलरशिप नहीं आई है। वायरल वीडियो में छात्र सरकार से गुहार लगाता हुआ ...