बीकानेर, जुलाई 30 -- राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा है कि अगर यमुना का पानी राजस्थान आता है तो वास्तव में बहुत खुशी की बात होगी और ऐसा होने पर वह इसके लिए मुख्यमंत्री भजनलाल को माला पहनाएंगे। गहलोत ने यह बात बुधवार सुबह दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा 'मुख्यमंत्री खुद ही डेढ़ साल से बोल रहे हैं यमुना का पानी लाएंगे, एग्रीमेंट हो गया है, डीपीआर बन रही है तब मैंने कहा कि अगर पानी आता है वास्तव में तो बहुत खुशी की बात होगी, और अगर ऐसा हो गया तो मैं खुद जाकर उन्हें माला पहनाऊंगा।' इस दौरान राज्य में छात्र संघ चुनावों की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि छात्रसंघ चुनाव होने चाहिए, लगता है नई शिक्षा नीति से ध्वनि निकल रही है कि राजनीतिक गतिविधियां होनी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.