कानपुर, जनवरी 9 -- कानपुर, संवाददाता। कोर्ट ने भाजपा नेता रवि सतीजा पर दुष्कर्म का फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर रंगदारी वसूलने के मामले में फरार चल रहे आरोपित अभिषेक बाजपेई के खिलाफ कुर्की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही दूसरे आरोपी विमल को 30 दिन में हाजिर होने का आदेश दिया है। तय समय में विमल सामने नहीं आया तो उसके खिलाफ भी कुर्की आदेश जारी किया जा सकता है। रवि सतीजा पर फर्जी रेप केस कराने के मामले में नौबस्ता पुलिस ने फरार चल रहे आरोपितों अभिषेक बाजपेई और विमल यादव के खिलाफ कुर्की कार्रवाई के लिए अर्जी दी थी। नौबस्ता थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि रंगदारी वसूलने के इस मामले में अधिवक्ता अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, टोनू यादव समेत अन्य लोग जेल जा चुके हैं जबकि आरोपित अभिषेक बाजपेई और विमल यादव फरार चल रहे हैं। आरोपितों के खिलाफ वर्तम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.