हल्द्वानी, जनवरी 4 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। एमबीपीजी कॉलेज के गणित विभाग की ओर से रविवार से 14 दिवसीय कार्यशाला शुरू हो गई। इसमें छात्र-छात्राओं को गणित में हो रहे नए बदलावों पर जानकारी दी गई। एमबीपीजी कॉलेज एवं बीएल शर्मा हायर मैथेमेटिक्स ट्रस्ट प्रयागराज की ओर से आयोजित कार्यशाला में मुख्य अतिथि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोफिजिक्स के पूर्व वैज्ञानिक प्रो. भुवन भट्ट ने अंतरिक्ष विज्ञान में इसरो और अन्य भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान और गणित की भूमिका पर प्रकाश डाला। विशिष्ट वक्ता के रूप में इलाहाबाद विश्वविद्यालय के गणित विभाग के प्राध्यापक डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने महान फ्रांसीसी गणितज्ञ गैलुआ के जीवन और उनके गणित में अद्वितीय योगदान के बारे में बताया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही आए डॉ. रोहितेश ने रिंग थ्योरी की आवश्यकता, इसके व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.