हल्द्वानी, जनवरी 5 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। सोमवार को कांग्रेस महिला ने जहां पीलीकोठी से मुखानी चौराहे तक शांतिपूर्ण कैंडल मार्च निकाला, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम के नेतृत्व में देवलढूंगा में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस महिला की प्रदेश सचिव और पार्षद नीमा भट्ट के नेतृत्व में एकजुट हुईं महिलाओं ने पीलीकोठी से मुखानी तक कैंडल मार्च निकालकर अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग उठाई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, मधु सांगुड़ी, डॉ. केदार पलड़िया, भोला भट्ट, रेनू तोमर, हेमा पांडे आदि मौजूद रहे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी काठगोदाम के नेतृत्व में दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की गई। इस अवसर पर हल्द्व...