गोरखपुर, अगस्त 4 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। रविवार को हुई बारिश ने राप्तीनगर क्षेत्र में नगर निगम की व्यवस्था की पोल खोल दी। राप्तीनगर हाइडिल चौराहे के पास लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए नाले की तकनीकी खामी के चलते जल निकासी बाधित हो गई। नाले के ढलान में गड़बड़ी के कारण पानी का बहाव खजांची चौराहे की दिशा में न होकर उल्टी दिशा में होने लगा। इस कारण बारिश का पानी रुक गया, जिससे पूरे इलाके में जलभराव की गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय निवासियों ने बताया कि यह समस्या पहली बार नहीं है, लेकिन नगर निगम और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते इसे दुरुस्त नहीं किया गया। बारिश के चलते मुख्य सड़कों पर पानी भर गया, जिससे पैदल चलने वालों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जलभराव की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नगर आयुक्त गौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.