मेरठ, जनवरी 31 -- जहरीला पदार्थ खाने से हुई एक किशोरी की मौत के बाद क्षेत्र के एक गांव में देर रात भारी हंगामा हुआ। शनिवार रात करीब एक बजे जब किशोरी का शव गांव पहुंचा, तो परिजनों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया और जमकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अभिजीत कुमार, एसडीएम मवाना और सीओ पंकज लवानिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कई थानों की पुलिस ने गांव को चारों तरफ से घेर लिया ताकि स्थिति नियंत्रण से बाहर न हो।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आक्रोशित परिजनों को काफी देर तक समझाया। कड़ी मशक्कत और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.