रुडकी, फरवरी 4 -- क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक सटोरिये को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से सट्टापर्ची और नकदी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोसिन निवासी मोहल्ला बहरी किला, लंढौरा बताया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1,120 रुपये की नगदी और सट्टा पर्चियां बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...