रुडकी, जनवरी 12 -- मंगलौर, संवाददाता। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर अवैध शराब बेचने वाले एक आरोपी और सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को भी दबोचा गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों का लिखापढ़ी के बाद चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...