काशीपुर, फरवरी 9 -- जसपुर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ने बजट पर चर्चा करते हुए बजट को युवा शक्ति और आत्मनिर्भरता पर केंद्रित बताया। उन्होंने राज्य एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताई। सोमवार को लोनिवि गेस्ट हाउस में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष अनीश गौड़ का भाजपाईयों ने स्वागत किया। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश विकसित भारत की ओर कदम बढ़ा रहा है। भारत की वास्तविक जीडीपी मजबूत हो रही है। वृद्धि दर 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत की स्थिरता को दर्शाता है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, डॉ.यूनुस चौधरी ने सरकार के कार्यों की जानकारी दी। संचालन विशाल कश्यप ने किया। यहां नगर अध्यक्ष राजकुमार सिंह,समीर उर्फ राजा, मो.कलीम, तबारक हुसैन, नासिर हुसैन, जहीर आलम, अमित बग्गा, सोनू कादरी आदि रहे।

हिं...